बिज़नेस

सीसीआई ने अदाणी पावर लिमिटेड द्वारा जीवीके एनर्जी लिमिटेड की 100 प्रतिशत शेयर पूंजी के अधिग्रहण के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अदाणी पावर लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा जीवीके एनर्जी लिमिटेड (लक्षित कंपनी) की 100 प्रतिशत शेयर पूंजी के अधिग्रहण को अपनी मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन के अंतर्गत, लक्षित कंपनी (टार्गेट) के विरुद्ध दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता, 2016 के तहत शुरू की गई कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) के अनुसरण में, अधिग्रहणकर्ता द्वारा लक्षित कंपनी की 100 प्रतिशत शेयर पूंजी और नियंत्रण का अधिग्रहण किया जाना शामिल है।

अधिग्रहणकर्ता भारत में निगमित एक सार्वजनिक कंपनी है, जिसके शेयर बीएसई लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड पर सूचीबद्ध हैं। अधिग्रहणकर्ता भारत में निजी क्षेत्र की एक थर्मल पावर उत्पादक कंपनी है। यह गुजरात में स्थित 40 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र के अतिरिक्त गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में विस्तृत थर्मल पावर संयंत्रों का संचालन करती है।

लक्षित कंपनी (टार्गेट), जो कि एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है, की स्थापना जीवीके पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की एक सहायक कंपनी के रूप में की गई थी। लक्षित कंपनी अपनी सहायक कंपनी एएचपीएल के माध्यम से श्रीनगर, उत्तराखंड में 330 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना से बिजली उत्पादन के कार्य में संलग्न है। एएचपीएल को परिचालन और रखरखाव सेवाएँ लक्षित कंपनी द्वारा ही प्रदान की जाती हैं।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

1 घंटा ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

1 घंटा ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

1 घंटा ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

1 घंटा ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

1 घंटा ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

1 घंटा ago