insamachar

आज की ताजा खबर

Defence News भारत

CDS जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने स्वदेशी हथियारों के साथ युद्ध लड़ने की भारतीय सशस्त्र सेनाओं की क्षमता को प्रदर्शित किया

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने कहा है कि पिछले वर्ष पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर ने साबित किया कि भारतीय सशस्त्र बल स्वदेशी हथियारों के दम पर युद्ध लड़ने में सक्षम हैं। वह नई दिल्ली में एक निजी समाचार एजेंसी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

जनरल सुब्रमणि ने कहा कि आकाश जैसी स्वदेशी वायु रक्षा प्रणालियों ने पाकिस्तान के हवाई हमलों को रोकने में सफलता हासिल की। आकाश जैसे हमारे स्वदेशी वायु रक्षा प्रणालियों ने पाकिस्तानी हवाई हमलों को रोकने में सफलता पाई। ऑपरेशन सिंदूर तीनों सेनाओं के बीच संयुक्त योजना और विभिन्न क्षेत्रों में आपसी तालमेल का बेहतरीन उदाहरण है। हम अपना रक्षा औद्योगिक आधार बनाने में भी सफल रहे हैं। देश अपने रक्षा उद्योग के विस्तार की दिशा में आगे बढ़ा है। अब अधिकांश रक्षा अनुबंध घरेलू कंपनियों को दिए जा रहे हैं। साथ ही, पिछले वर्ष भारत का रक्षा निर्यात बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हो गया, जो 80 से अधिक देशों तक पहुंचा है।

इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता सिर्फ औद्योगिक लक्ष्य नहीं, बल्कि सैन्य अभियानों की आवश्‍यकता भी है।

भविष्य के किसी भी संघर्ष में, स्पेयर पार्ट्स, सॉफ्टवेयर, गोला-बारूद और डेटा लिंक के लिए हम दूसरों के फैसलों पर निर्भर नहीं हो सकते। देश में आत्मनिर्भरता की दिशा में वास्तव में प्रगति हुई है। वित्त वर्ष 2025-26 में देश का रक्षा उत्पादन बढ़कर एक लाख 78 हजार करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 15 दशमलव 5 प्रतिशत अधिक है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *