अंतर्राष्ट्रीय

अमरीका और ईरान के बीच संघर्ष विराम कल समाप्त हो रहा है, होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के कारण वार्ता को लेकर अनिश्चितता

अमरीका और ईरान के बीच संघर्ष विराम कल शाम समाप्त हो रहा है। दोनो पक्षों के बीच नए सिरे से वार्ता की संभावना और होर्मुज जलडमरूमध्य के भविष्य पर अनिश्चितता बनी हुई है। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने संघर्ष विराम के विस्तार को असंभव बताया है।

उन्‍होंने कहा कि कोई समझौता नहीं हुआ तो संघर्षविराम के बाद हमले फिर से शुरू हो जाएंगे। अमरीकी सूत्रों के अनुसार, पहले दौर में वार्ता का नेतृत्‍व करने वाले उपराष्ट्रपति जेडी वैंस बातचीत के लिए आज इस्लामाबाद जाएंगें।

राष्‍ट्रपति ट्रंप ने अपनी शर्तो पर बातचीत का संकेत देते हुए कहा कि अगर कोई सफलता मिलती है तो वह ईरान के वरिष्ठ नेताओं से मिलने को तैयार हैं। हालांकि, ईरान की ओर से मिलेजुले संकेत रहे। ईरान की ओर से सोमवार रात सर्वोच्च नेता के अमरीका के साथ बातचीत करने को सहमति मिली है, लेकिन अधिकारियों ने अभी भागीदारी की पुष्टि नहीं की।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने सोमवार को कहा कि ईरान के पास फिलहाल दूसरे दौर की वार्ता की कोई योजना नहीं है।

होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव बरकरार है। इस महत्‍वपूर्ण मार्ग से वैश्विक तेल का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है।

इस महीने की शुरूआत में इस्‍लामाबाद में हुई पहले दौर की वार्ता में कोई सफलता नहीं मिली थी।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

1 घंटा ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

1 घंटा ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

2 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

2 घंटे ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने राष्ट्रीय तटीय मिशन 2.0 के लिए दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में…

2 घंटे ago