भारतीय सेना ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम कल समाप्त हो गया। भारतीय सेना के अनुसार, 18 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संचालन महानिदेशक -डीजीएमओ स्तर की कोई वार्ता निर्धारित नहीं थी। सेना ने कहा कि 12 मई को डीजीएमओ की बातचीत में तय किया गया संघर्ष विराम जारी है, और इसकी कोई समाप्ति तिथि नहीं है।
भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर की पिछली वार्ता 12 मई को हुई थी। वार्ता के दौरान, इस प्रतिबद्धता को जारी रखने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई कि दोनों पक्ष एक भी गोली नहीं चलाएंगे या एक-दूसरे के खिलाफ कोई आक्रामक और शत्रुतापूर्ण कार्रवाई शुरू नहीं करेंगे। इस बात पर भी सहमति हुई थी कि दोनों पक्ष सीमाओं और अग्रिम क्षेत्रों से सैनिकों की संख्या में कमी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल उपायों पर विचार करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…