भारत

केन्‍द्र ने कहा खाद्य पदार्थों में प्रयुक्‍त कीटनाशकों की मात्रा के संबंध में भारत के मानदंड वैश्विक स्‍तर के

केंद्र सरकार ने स्‍पष्‍ट किया है कि खाद्य पदार्थों के लिए प्रयुक्त कीटनाशकों की मात्रा के संबंध में भारत के मानदंड वैश्विक स्तर के हैं और अलग-अलग खाद्य पदार्थों के लिए अलग-अलग मात्रा में कीटनाशकों का उपयोग किया जाता है। कृषि मंत्रालय ने इस संबंध में एक बयान जारी कर मीडिया की ख़बरों को तथ्यहीन और दुर्भावनापूर्ण बताया है।

मीडिया की ख़बरों में दावा किया गया था कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण जड़ी-बूटियों और मसालों में दस गुना तक कीटनाशकों के उपयोग की अनुमति देता है। कृषि मंत्रालय की केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड और पंजीकरण समिति कीटनाशकों का विनियमन करती है। इस समिति में 295 से अधिक कीटनाशक पंजीकृत हैं। मसालों में उपयोग के लिए एक सौ 39 कीटनाशक पंजीकृत हैं। कृषि मंत्रालय ने कहा है कि कीटनाशकों के अनुपात को वैज्ञानिक विश्लेषण के आधार पर लगातार संशोधित किया जाता है।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

39 मिनट ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

42 मिनट ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

43 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

46 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

48 मिनट ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

5 घंटे ago