भारत

डीओपीटी के केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड ने चौथी हाफ मैराथन का आयोजन किया

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के तत्वावधान में केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड (सीसीएससीएसबी) ने यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (वाईएचएआई) के सहयोग से 16 मार्च 2025 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चौथी हाफ मैराथन का आयोजन किया। इस आयोजन में 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की तीन दौड़ श्रेणियां शामिल थीं, जिन्‍हें 10 से 60 वर्ष तक के सभी आयु समूहों में शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए रखा गया था। हाफ मैराथन में 833 पुरुषों और 239 महिलाओं सहित कुल 1,072 व्यक्तियों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में युवा और निपुण भारतीय पैरालंपिक एथलीट प्रवीण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, वाईएचएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जौहरी, आईपीएस (सेवानिवृत्त), पूर्व डीजीपी आमोद कंठ और वाईएचएआई के कई अधिकारी तथा अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। प्रवीण कुमार ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने असाधारण प्रदर्शन से देश को अत्‍यधिक गौरवान्वित किया है। उन्हें भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (2024) से सम्मानित किया गया है और पैरा-एथलेटिक्स में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए उन्‍हें अर्जुन पुरस्कार (2021) से भी सम्मानित किया जा चुका है।

दौड़ को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के संयुक्त सचिव (कल्याण) और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के निदेशक (कल्याण) ने वाईएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन में सरकारी अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी दौड़ समय पर पूरी होने से इसकी समग्र सफलता सुनिश्चित हुई। प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण और बैगेज काउंटर, हेल्प डेस्क, वार्म-अप और जुम्बा क्षेत्र के साथ-साथ कूल-डाउन क्षेत्र, जलपान, फिजियोथेरेपिस्ट, मेडिकल टीम और स्टेडियम एवं मैराथन मार्ग पर एम्बुलेंस सहित व्यापक व्यवस्था की गई थी। इस दौड़ को पूरा करने वाले प्रतिभागियों को पदक प्रदान किए गए जबकि प्रत्येक श्रेणी के विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार स्‍वरूप चैक दिए गए। कुल 18 विजेताओं- 9 पुरुष और 9 महिलाएं- को तीन दौड़ श्रेणियों में पुरस्कार मिले।

मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार का पूर्ण उत्‍साह के साथ स्वागत किया गया। प्रवीण कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उनके समर्पण और उत्साह की सराहना की और उन्हें जुनून के साथ खेल और फिटनेस को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उनकी उपस्थिति प्रतिभागियों विशेषकर, युवा पीढ़ी के लिए बेहद प्रेरणादायी रही। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए धन्यवाद देने और हाफ मैराथन की महत्‍वपूर्ण सफलता के साथ हुआ।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

5 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

6 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

6 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

7 घंटे ago