विद्युत एवं ऊर्जा क्षेत्र में ज्ञान के साझाकरण, क्षमता निर्माण और अंतर्विषयक अनुसंधान में सहयोग को बढ़ावा देने हेतु भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के तहत केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के बीच 01-07-2025 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौता ज्ञापन पर सीईए के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद और आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर कमल किशोर पंत ने प्राधिकरण के सदस्यों (योजना/हाइड्रो/जीओएंडडी), सीईए के मुख्य अभियंता (ईटीएंडआई), सीईए के सचिव और दोनों संस्थानों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व संकाय सदस्यों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।
इस समझौता ज्ञापन के मुख्य उद्देश्य:
सहयोग के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:
दोनों संगठन आपसी सहमति एवं गोपनीयता संबंधी समझौतों के अनुरूप डेटा, सुविधाओं और अनुसंधान के परिणामों को साझा करने के मामले में भी सहयोग करेंगे।
यह साझेदारी विद्युत क्षेत्र में नवाचार, नीति निर्माण और तकनीकी उपायों में तेजी लाने हेतु शैक्षणिक एवं उद्योग जगत के बीच सहयोग को बढ़ावा देने पर सरकार के ध्यान को रेखांकित करती है।
उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव अब…
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे…
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (बिक्री पर निषेध…
वाणिज्य विभाग के अपर सचिव नितिन कुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मनीला,…
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने प्रौद्योगिकी विकास निधि (टीडीएफ) योजना के तहत स्टार्ट-अप…
कोच्चि स्थित आईसीएआर-सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईसीएआर-सीएमएफआरआई) ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि…