केन्द्र सरकार द्वारा देश के प्राइवेट सैक्टर में रोजगार की बहार लाने के लिए एक लाख करोड़ रूपये की रोजगार युक्त प्रोत्साहन योजना को मंजूरी देने की खबर आज सभी समाचार पत्रों की सुर्खी बनी है। राजस्थान पत्रिका लिखता है- पहली नौकरी पर 15 हजार की मदद, साढ़े तीन करोड़ फ्रैशर को मिलेगी जॉब। पंजाब केसरी की सुर्खी है- रोजगार को मिलेंगे नए पंख, पहली नौकरी मिलते ही खाते में पैसे डालेगी सरकार।
भारतीय नौसेना में शामिल हुए आईएनएस उदयगिरी और तमाल- दैनिक जागरण की सुर्खी है।
हिमाचल प्रदेश में मंडी में बारिश का कहर, पांच लोगों की मौत, 15 लापता, उत्तर भारत में छह- सात दिन भारी बारिश के आसार- जनसत्ता की सुर्खी है।
हिंदुस्तान ने उत्तराखंड के चंपावत जिले की खबर “पहाड़ का दर्द” शीर्षक से प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- बीमार बेटी को आठ किलोमीटर कंधे पर लाया पिता, पातल गांव में सड़क तक पहुंचाया, फिर 15 किलोमीटर वाहन से पहुंचे अस्पताल।
सपनों का स्वाद बिगाड़ते हैं पनीर, आईसक्रीम और मिठाई। नींद पर भी असर डालते हैं, फल, सब्जी और हर्बल-टी से नींद का पैटर्न बेहतर, सपने भी सकारात्मक आयेंगे। दैनिक भास्कर ने यह खबर आंकड़ों सहित प्रकाशित की है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित रक्षा सम्मेलन में कहा कि ऑपरेशन…