बिज़नेस

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने भारतीय ग्रिड उपयोगकर्ताओं के लिए अखिल भारतीय आधार पर समान सुरक्षा प्रोटोकॉल को लागू करने की मंजूरी प्रदान की

राष्ट्रीय विद्युत समिति (एनपीसी) ने आरपीसी के परामर्श से भारतीय ग्रिड उपयोगकर्ताओं के लिए अखिल भारतीय आधार पर कार्यान्वयन के लिए समान सुरक्षा प्रोटोकॉल तैयार किया। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के अध्यक्ष श्री घनश्याम प्रसाद की अध्यक्षता में दिनांक 14.11.2024 को नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय विद्युत समिति की बैठक में इसे मंजूरी प्रदान की गई।

इस बैठक में विद्युत क्षेत्र के उच्च स्तरीय गणमान्य शामिल हुए, जिनमें श्री हेमंत जैन, सदस्य (जीओ एंड डी), सीईए, श्री एस आर नरसिम्हन, ग्रिड-इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, क्षेत्रीय विद्युत समितियों/आरपीसी की तकनीकी समन्वय समितियों के अध्यक्ष, आरपीसी और एनपीसी के सदस्य सचिव, और सीटीयू और सीईए के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

आईईजीसी, 2023 के अनुसार, उपकरण/प्रणाली को असामान्य परिचालन स्थितियों से बचाने, दोषपूर्ण उपकरण को पृथक करने और सुरक्षा प्रणाली के अनपेक्षित परिचालन से बचने हेतु सुरक्षा प्रणाली का उचित समन्वय करने के लिए ग्रिड उपयोगकर्ताओं के लिए एक समान सुरक्षा प्रोटोकॉल होना चाहिए।

समान सुरक्षा प्रोटोकॉल का उद्देश्य ग्रिड स्थिरता, विश्वसनीयता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना है तथा 2030 तक राष्ट्रीय ग्रिड में 450 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण के लिए भारत सरकार के दृष्टिकोण और 2047 तक 2100 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा के महत्वाकांक्षी लक्ष्य का समर्थन करना है।

बैठक के दौरान, भारतीय विद्युत क्षेत्र के विभिन्न अन्य प्रमुख मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया और आगे की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया, जैसे पैन इंडिया के लिए एएमआर प्रणाली के साथ पांच मिनट इंटरफेस ऊर्जा मीटर में परिवर्तन, ऊर्जा लेनदेन के लिए एकीकृत लेखांकन सॉफ्टवेयर, वीओआइपी कनेक्टिविटी के लिए एसओपी, एकीकृत रियल टाइम डायनेमिक स्टेट मेजरमेंट (यूआरटीडीएसएम) परियोजना चरण- II, आईएसटीएस संचार में एमपीएलएस प्रौद्योगिकी, स्काडा और रियल टाइम डेटा बेमेल का समाधान, सभी क्षेत्रीय यूएनएमएस को एकीकृत करते हुए मुख्य और बैकअप कॉन्फ़िगरेशन में अत्याधुनिक राष्ट्रीय एकीकृत नेटवर्क प्रबंधन प्रणाली (एन-यूएनएमएस) की स्थापना, सुरक्षा ऑडिट के लिए एसओपी, जीडी/जीआई/ट्रिपिंग, सबस्टेशनों का संचार ऑडिट, भारतीय विद्युत प्रणाली की संचार प्रणाली आउटेज योजना आदि।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

6 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

8 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

8 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

8 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

9 घंटे ago