भारत

केंद्र सरकार ने संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए अभियान चलाने की घोषणा की

केंद्र सरकार ने संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए अभियान चलाने की घोषणा की है। यह अभियान देशभर में कल से 26 नवंबर, 2025 तक चलेगा। 26 नवंबर, 1949 को भारत की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था और यह 26 जनवरी, 1950 को देश में लागू हुआ था।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने नई दिल्ली में कहा कि संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस कार्यक्रम में संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगी।

किरेन रिजिजू ने कहा कि यह केवल संसद का नहीं बल्कि पूरे देश का उत्सव है। संसदीय कार्य मंत्री ने लोगों से इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की। ​

यह समारोह ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखा

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक…

15 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने प्रतिनिधियों को ईरान के साथ किसी समझौते में जल्दबाजी नहीं करने को कहा

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को ईरान के…

16 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा – भारत और अमरीका आतंकवाद के सभी रूपों से मुकाबले के लिए तत्‍पर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका आतंकवाद के हर…

16 घंटे ago

आईपीएल: दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से हराया

आईपीएल क्रिकेट के अंतिम लीग मैच में डेल्‍ही कैपिटल्‍स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40…

16 घंटे ago

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 28 मई को होने वाली सीयूईटी स्‍नातक परीक्षा 2026 स्थगित की

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एनटीए ने 28 मई को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की…

16 घंटे ago

पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 2 रुपये 71 पैसे की वृद्धि

पेट्रोल की कीमतों में आज दो रुपये 61 पैसे और डीजल में दो रुपये 71…

16 घंटे ago