भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में वैश्विक सहकारी सम्‍मेलन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में अंतरराष्‍ट्रीय सहकारिता गठबंधन (आईसीए) के वैश्विक सहकारी सम्‍मेलन का उद्घाटन किया। अंतरराष्‍ट्रीय सहकारिता गठबंध (आईसीए) वैश्विक सहकारी सम्‍मेलन और महासभा का आयोजन भारत में किया जा रहा है।

भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे और फिजी के उप-प्रधानमंत्री मनोआ कामिकामिका भी इस सम्‍मेलन में भागीदारी कर रहे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया कि वैश्विक सम्‍मेलन की मेजबानी आईसीए और भारत सरकार तथा भारतीय सहकारिता अमूल तथा कृभको के सहयोग से भारतीय किसान उर्वरक सहकारिता लिमिटेड कर रहा है।

अंतर्राष्‍ट्रीय सहकारी गठबंधन की स्‍थापना 1895 में की गई थी। यह विश्‍वभर में 30 लाख सहकारी उद्यमों का प्रतिनिधित्‍व करता है। इसमें एक बिलियन से अधिक सहकारी सदस्‍य हैं।

भारत मंडपम के छह दिवसीय सम्‍मेलन में कार्यक्रमों और चर्चाओं की एक श्रृखंला में विश्‍वभर की सहकारी समितियां एक मंच पर एकत्र होंगी। इस कार्यक्रम में लगभग तीन हजार विदेशी और भारतीय प्रतिनिधियों के शामिल होने की आशा की जा रही है।

यह सम्‍मेलन समेकित, शान्तिपूर्ण और सभी के लिए समृद्ध भविष्‍य निर्मित करने में सहकारी समितियों की भूमिका तलाशेगा। इस सम्‍मेलन का विषय सहकारिता से सभी के लिए समृद्धि का निर्माण है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें…

7 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में आईआईटी मद्रास यूनिकॉर्न वेंचर फंड लॉन्च किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में…

8 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम…

9 घंटे ago

कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…

9 घंटे ago