खेल

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल बोर्ड अधिनियम, 2025 के तहत राष्ट्रीय खेल बोर्ड के लिए खोज-सह-चयन समिति का गठन किया

केंद्र सरकार ने आज राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम, 2025 के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल बोर्ड (खोज-सह-चयन समिति) नियमावली, 2026 के तहत राष्ट्रीय खेल बोर्ड के लिए खोज-सह-चयन समिति का गठन किया।

चयन समिति की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन करेंगे और इसमें खेल सचिव हरि रंजन राव, खेल प्रशासक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) हरपाल सिंह (भारतीय ओलंपिक संघ) और दो राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेता गगन नारंग और एन. कुंजुरानी देवी शामिल होंगे।

उपर्युक्त समिति को अध्यक्ष और बोर्ड के दो सदस्यों के पदों के लिए ऐसे व्यक्तियों के नामों की एक सूची की सिफारिश करने का कार्य सौंपा गया है, जो सक्षम, ईमानदार और प्रतिष्ठित हों और जिन्हें लोक प्रशासन, खेल शासन, खेल कानून और अन्य संबंधित क्षेत्रों में ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव हो।

मंत्रालय द्वारा चयन-सह-चयन समिति का गठन राष्ट्रीय खेल बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों के चयन की प्रक्रिया को गति प्रदान करेगा, जो राष्ट्रीय खेल संगठनों को बोर्ड की मान्यता प्रदान करने और शासन, वित्तीय और नैतिक मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार केंद्रीय प्राधिकरण के रूप में कार्य करेगा।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

10 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

11 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

11 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

12 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

12 घंटे ago