भारत

केंद्र सरकार ने दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को तीन महीने का एक और सेवा विस्तार दिया

केंद्र सरकार ने दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को तीन महीने का एक और सेवा विस्तार दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नरेश कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1987 बैच के अधिकारी हैं। नरेश कुमार को उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद नवंबर 2023 में पहला विस्तार दिया गया था। उनका दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के साथ टकराव है।

गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा गया कि एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी एवं दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार के सेवा विस्तार को सक्षम प्राधिकरण ने मंजूरी दे दी है। आदेश में कहा गया है कि उन सेवा विस्तार एक जून से 31 अगस्त तक, तीन महीने के लिए प्रभावी रहेगा।

नरेश कुमार 30 नवंबर, 2023 को सेवानिवृत्त होने वाले थे लेकिन उन्हें छह महीने का विस्तार दिया गया था। विस्तार की अवधि 31 मई को समाप्त होने वाली थी, लेकिन इसके पहले एक और सेवा विस्तार मिल गया।

Editor

Recent Posts

भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने पर काम कर रहे: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के 15वें स्नातक दिवस समारोह में शामिल हुए

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइसेंज…

2 घंटे ago

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश ने एडीएमएम-प्लस समुद्री सुरक्षा संयुक्त सहयोग गतिविधि में अपनी भागीदारी सफलतापूर्वक पूरी की

भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुलिश…

2 घंटे ago

भारतीय वायु सेना ने जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर ‘अभ्यास तरंग शक्ति-2026’ के परिचालन चरण की शुरुआत की

भारतीय वायु सेना ने कल आयोजित उद्घाटन समारोह के बाद जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…

7 घंटे ago