चक्रवात रेमल के कारण हुई भारी वर्षा से पूर्वोत्तर भारत में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पूर्वोत्तर के कई इलाके इससे प्रभावित हुए हैं। मिजोरम में 23, असम में तीन और मेघालय में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। तेज़ हवाओं के साथ हुई बारिश से पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए और कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जिससे बिजली तथा इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गईं।
मिजोरम की राजधानी आइजोल के बाहरी इलाके में पत्थर की खदान ढहने और लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढकर 23 हो गई है। मिजोरम के मुख्यमंत्री लालडुहोमा ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। राज्य के सभी स्कूल और सरकारी कार्यालय आज बंद रहे।
असम में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हो गए।
मेघालय में पूर्वी जैंतिया पहाडी जिले में एक दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में भूस्खलन से चार लोग घायल हो गए।
चक्रवात ‘रेमल’ के मद्देनजर हावड़ा नदी ने विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला में राहत शिविर का दौरा किया और लोगों को हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…