भारत

केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग का अनुदान जारी किया

केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग का अनुदान जारी कर दिया है। मूल अनुदान की पहली किस्त के रूप में 410.76 करोड़ रुपए की राशि वितरित कर दी गई है। इस धनराशि से राज्य की सभी 13 जिला पंचायतों (जिला प्रजा परिषदों), 650 पात्र ब्लॉक पंचायतों (मंडल प्रजा परिषदों) और 13,327 ग्राम पंचायतों में से 13,092 पात्र ग्राम पंचायतों को लाभ होगा।

ग्रामीण स्थानीय निकायों/पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) द्वारा संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में निहित उनतीस (29) विषयों के अंतर्गत, वेतन और अन्य स्थापना लागतों को छोड़कर, स्थान-विशिष्ट आवश्यकताओं के लिए, मूल अनुदानों का उपयोग किया जाएगा। बद्ध अनुदान का उपयोग (क) स्वच्छता और ओडीएफ स्थिति का अनुरक्षण और (ख) पेयजल, वर्षा-जल संचयन और जल पुनर्चक्रण की आपूर्ति जैसी मूल सेवाओं के लिए किया जा सकेगा।

Editor

Recent Posts

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप के बाद अफगानिस्तान को मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…

4 घंटे ago

सरकार ने घरेलू मांग पूरी करने के लिए पांच किलो के एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाई

सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र…

4 घंटे ago

एयर इंडिया की नई दिल्‍ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…

4 घंटे ago

भारतीय ध्‍वज वाले एलपीजी टैंकर ग्रीन आशा ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

भारतीय ध्वज वाले एल पी जी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ ने ईरान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य…

5 घंटे ago