केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बंदूक के छर्रे लगने से 19 महीने के नर चीते की मौत को गंभीरता से लिया है। चीता परियोजना के महत्व को देखते हुए केंद्र ने घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय टीम भेजी है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बताया कि टीम को चीते की मौत के कारणों की गहन जांच करने, सभी उपलब्ध सबूतों की छानबीन करने और मामले में सख्त और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मध्य प्रदेश वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने का कार्य सौंपा गया है। मंत्रालय ने बताया कि राज्य सरकार ने घटना की जांच के लिए पहले ही एक विशेष कार्य बल का गठन कर दिया है।
25 अक्टूबर को कूनो राष्ट्रीय उद्यान के संरक्षित क्षेत्र के बाहर, मोरेना के प्रादेशिक वनों में चीता घायल अवस्था में पाया गया था। विभाग के अनुसार चीते को उसी दिन श्योपुर वन प्रभाग से लाकर जबलपुर में गहन पशु चिकित्सा देखभाल में रखा गया और उसकी आपातकालीन सर्जरी की गई। सर्जरी के दौरान उसके शरीर से बंदूक के पांच छर्रे बरामद किए गए। चोट के कारण चीते की कल मृत्यु हो गई।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी) नेट दिसंबर…
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अवैध व्यापार के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई जारी रखते हुए…
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने त्रिची स्थित वायु खुफिया इकाई (एआईयू) के साथ समन्वित अभियान…
मेक्सिको और भारत ने वरीयतापूर्ण व्यापार समझौते (पीटीए) पर बातचीत के लिए कार्य क्षेत्र संबंधी…
इस्राएल में संसदीय चुनाव में गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। चुनावी परिणाम के चलते…
मौसम विभाग ने बताया है कि भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब आज तड़के आंध्र प्रदेश और…