केन्द्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा- आई ए एस के 2023 बैच की परिवीक्षाधीन अधिकारी पूजा खेडकर को भारतीय प्रशासनिक सेवा से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने कल आईएएस परिवीक्षा नियम 1954 के अंतर्गत इस संबंध में आदेश जारी किया। इस नियम के अनुसार किसी अधिकारी के पुनर्परीक्षा में असफल होने या परिवीक्षाधीन अधिकारी के सेवा में भर्ती के लिए अपात्र होने या सेवा का सदस्य बनने के अयोग्य होने से सरकार यदि संतुष्ट हो तो उसे सेवा से मुक्त किया जा सकता है।
संघीय लोकसेवा आयोग ने पूजा खेडकर को धोखाधडी करने और गलत तरीके से अन्य पिछडा वर्ग और दिव्यांग आरक्षण का लाभ लेने तथा लोकसेवा आयोग की परीक्षा गलत तरीके से उतीर्ण करने का दोषी पाया है। पूजा खेडकर के चयन को रद्द करने के बाद आयोग ने उन्हें किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगा दी है। आयोग ने पूजा खेडकर को नकली पहचान के आधार पर कई बार परीक्षा देने का दोषी पाया है।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…