भारत

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच के विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से इतर भारत–प्रशांत द्वीप सहयोग मंच–एफ.आई.पी.आई.सी. के विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सहयोग मंच की साझेदारी और क्षेत्रीय तथा बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

बैठक में एफ.आई.पी.आई.सी. शिखर सम्मेलनों के परिणामों की समीक्षा की गई और भारत तथा प्रशांत द्वीप देशों के बीच सहयोग में हुई प्रगति का स्वागत किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के 2023 में घोषित 12 सूत्रीय कार्ययोजना के तहत हुई प्रगति भी शामिल है। नेताओं ने नवीकरणीय ऊर्जा, जलवायु कार्रवाई, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की। बैठक में समोआ के उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री तथा फिजी, मार्शल द्वीप समूह, पलाऊ, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीप समूह और तुवालु के विदेश मंत्री शामिल हुए। टोंगा के वित्त मंत्री ने भी बैठक में भाग लिया। इसके अलावा माइक्रोनेशिया के संघीय राज्यों के न्याय विभाग के सचिव और अटॉर्नी जनरल, वानुअतु के स्वास्थ्य मंत्री, नाउरू के उप विदेश मंत्री तथा प्रशांत द्वीप मंच के महासचिव भी बैठक में उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

8 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

8 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

8 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

8 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

8 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

8 घंटे ago