सरकार ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच पोलावरम बनकाचेरला लिंक परियोजना तथा लंबित अंतर-राज्यीय जल मुद्दों से संबंधित मामलों की जाँच के लिए एक उच्च-स्तरीय तकनीकी समिति गठित करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में कल नई दिल्ली में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।
जल शक्ति मंत्रालय ने कहा कि दोनों राज्यों और केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों तथा तकनीकी विशेषज्ञों की यह समिति लंबित मुद्दों का मिलकर आकलन करेगी इसके बाद समान तथा प्रभावी जल बंटवारा सुनिश्चित करने के लिए न्यायसंगत और तकनीकी रूप से व्यवहार्य समाधान की सिफारिश की जाएगी। बैठक में जल प्रबंधन से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श भी किया गया।
भारत एशिया कप महिला क्रिकेट के फाइनल में पहुंच गया है। सेमीफाइनल में कल भारत…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2026 की अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की…
ट्रम्प प्रशासन ने एच-1बी कर्मचारियों और कई अन्य रोजगार-आधारित वीजा धारकों को नौकरी जाने के…
नई दिल्ली में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन कल भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिन…
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज…
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत को दुनिया की आर्थिक वृद्धि का एक प्रमुख आधार बताया…