केंद्र सरकार अगले तीन साल में देश के हर जिले में डे केयर कैंसर सेंटर खोलेगी। आज राज्यसभा में एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि 2025-26 में दो सौ डे केयर कैंसर सेंटर खोले जाएंगे।
हाल ही में आई एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए जे पी नड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत-पीएम जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन से कैंसर रोगियों का स्क्रीनिंग के 30 दिनों के भीतर उपचार शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए काम कर रही है।
इस नेशनल हेल्थ मिशन के तहत हेल्थ को हम अफोर्डेबल, एक्सेसेबल और उसके साथ-साथ इक्विटेबल बनाने के लिए हम क्वालिटी हेल्थ केयर देने का प्रयास एन एच एम के माध्यम से कर रहे हैं और उसमें हम बहुत तरीके के सपोर्ट कर रहे हैं। टेक्निकल सपोर्ट भी कर रहे हैं, मैनपावर सपोर्ट भी कर रहे हैं, फाइनेंशियल सपोर्ट भी कर रहे हैं।
बलूचिस्तान में बलूच महिला मंच-बी डब्ल्यू एफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की सेना द्वारा…
इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कर्नाटक के तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री…
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के संविधान सदन में…
जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…