भारत

केंद्र सरकार अगले तीन साल में देश के हर जिले में डे केयर कैंसर सेंटर खोलेगी

केंद्र सरकार अगले तीन साल में देश के हर जिले में डे केयर कैंसर सेंटर खोलेगी। आज राज्यसभा में एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि 2025-26 में दो सौ डे केयर कैंसर सेंटर खोले जाएंगे।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए जे पी नड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत-पीएम जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन से कैंसर रोगियों का स्क्रीनिंग के 30 दिनों के भीतर उपचार शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए काम कर रही है।

इस नेशनल हेल्‍थ मिशन के तहत हेल्‍थ को हम अफोर्डेबल, एक्सेसेबल और उसके साथ-साथ इक्विटेबल बनाने के लिए हम क्‍वालिटी हेल्‍थ केयर देने का प्रयास एन एच एम के माध्‍यम से कर रहे हैं और उसमें हम बहुत तरीके के सपोर्ट कर रहे हैं। टेक्निकल सपोर्ट भी कर रहे हैं, मैनपावर सपोर्ट भी कर रहे हैं, फाइनेंशियल सपोर्ट भी कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

1 घंटा ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

4 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

4 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

4 घंटे ago