भारत

केंद्र ने तमिलनाडु में ग्रामीण स्थानीय निकायों को मजबूत करने के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग अनुदान के तहत 127 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान तमिलनाडु के ग्रामीण स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं को 127.586 करोड़ रु की राशि जारी की है। यह राशि 15वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2025-26 के लिए अप्रतिबंधित अनुदान की दूसरी किस्त है। यह अनुदान विधिवत निर्वाचित और निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले 9 जिला पंचायतों, 74 ब्लॉक पंचायतों और 2,901 ग्राम पंचायतों के लिए जारी किया गया हैं।

भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय (पेयजल एवं स्वच्छता विभाग) के द्वारा ग्रामीण स्थानीय निकायों/पंचायती राज संस्थानों के लिए राज्यों को पंद्रहवें वित्त वर्ष के अनुदान जारी करने की अनुशंसा करती है, जिसे वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है। आवंटित अनुदान एक वित्तीय वर्ष में दो किस्तों में अनुशंसित और जारी किए जाते हैं। अप्रतिबंधित अनुदानों का उपयोग ग्रामीण स्थानीय निकायों/पंचायती संस्थाओं द्वारा संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में निहित उनतीस विषयों के अंतर्गत स्थान-विशिष्ट आवश्यकताओं के लिए, वेतन और अन्य स्थापना लागतों को छोड़कर, किया जाएगा। प्रतिबंधित अनुदानों का उपयोग बुनियादी सेवाओं के लिए किया जा सकता है, जिनमें: (क) स्वच्छता और ‘खुले में शौच मुक्त’ स्थिति को बनाए रखना, जिसमें घरेलू अपशिष्ट प्रबंधन एवं उपचार, विशेष रूप से मानव मल एवं मल कीचड़ प्रबंधन शामिल होना चाहिए; और (ख) पेयजल आपूर्ति, वर्षा जल संचयन और जल पुनर्चक्रण शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने महाराष्ट्र में दो कोयला गैसीकरण परियोजनाओं का भूमि पूजन किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने महाराष्ट्र के अपने दो दिवसीय दौरे…

8 घंटे ago

सरकार ने कैप्टिव पावर फ्रेमवर्क को मजबूत करने और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए विद्युत नियमों में संशोधन किया

भारत सरकार ने विद्युत (संशोधन) नियम, 2026 को अधिसूचित किया है, जिसमें कैप्टिव जनरेटिंग प्लांट्स…

8 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

10 घंटे ago

अमित शाह ने पंजाब के मोगा से भाजपा के विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पंजाब के मोगा जिले से अगले वर्ष होने…

10 घंटे ago

भारतीय ध्वज वाले जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने लगभग 92,700 मीट्रिक टन LPG लेकर होर्मुज़ जलडमरूमध्य सुरक्षित पार किया

भारतीय ध्वज वाले दो जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने आज तड़के होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सुरक्षित…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 18,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक…

11 घंटे ago