भारत

दिल्ली सरकार खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए विभिन्‍न विद्यालयों में 10 हजार एयर प्‍यूरीफायर लगाएगी

दिल्ली सरकार राजधानी में खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए विभिन्‍न विद्यालयों में दस हजार एयर प्‍यूरीफायर लगाएगी। आज दिल्ली सचिवालय में प्रदूषण को लेकर एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार के द्वारा निरंतर किये जा रहे कार्यों के अंतर्गत ये एयर प्‍यूरीफायर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्‍यूरीफायर के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगाते हुए आशीष सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या को हल करने के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के हरित क्षेत्र में 30 प्रतिशत वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र स्थापित किए थे जिसका उद्देश्य हवा को साफ करना नहीं, बल्कि आंकड़ों को साफ करना था। आशीष सूद ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार की रूचि केवल विज्ञापन और जनसंपर्क गतिविधियों में ही थी।

Editor

Recent Posts

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

2 मिनट ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

13 मिनट ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

21 मिनट ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

14 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

14 घंटे ago