insamachar

आज की ताजा खबर

Central Government will construct over 26,000 kilometers of roads in rural areas at a cost of ₹18,900 crore during the 2026-27 financial year
भारत मुख्य समाचार

केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2026-27 में ग्रामीण क्षेत्रों में 18 हजार 900 करोड़ रूपए की लागत से 26 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण करेगी

केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2026-27 में ग्रामीण क्षेत्रों में 26 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण करेगी। ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और संबंधित ग्रामीण संपर्क पहलों के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के लिए 18 हजार 900 करोड़ रूपए से अधिक रुपए आवंटित किए गए हैं।

ग्रामीण सड़क संपर्क परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण विकास विभाग के सचिव रोहित कंसल ने की। बैठक में आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और अन्य राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

राज्यों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और पीएम-जनमन के अंतर्गत लंबित परियोजनाओं पर तेजी से काम करने का निर्देश दिया गया है, इसमें विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूहों की बस्तियों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *