भारत

जम्मू-कश्मीर में तेज़ बारिश और भूस्खलन से नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय दल ने रियासी और उधमपुर जिलों का दौरा किया

जम्मू-कश्मीर में हाल की मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल ने कल रियासी जिले का दौरा किया। केंद्रीय दल ने समुदाय-आधारित आपदा तैयारियों को मज़बूत करने और महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे की बहाली को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण- एनडीएमए के संयुक्त सचिव कर्नल कीर्ति प्रताप सिंह के नेतृत्‍व में टीम ने डोमेल-कटरा राजमार्ग, भूस्खलन प्रभावित बलानी पुल और कटरा में शनि मंदिर के पास भूस्खलन क्षेत्र सहित कई प्रभावित स्‍थानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय दल ने खेतों में जाकर फसल के अनुमान का जायज़ा लिया और किसानों से मिलकर उनकी चिंताओं को जाना। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए माहोर, जेम्सलान और सरह में राहत शिविर बनाए गए हैं जहां खाद्य सामग्री, आश्रय, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जम्‍मू-कश्‍मीर में वायु सेना ने कल उधमपुर जिले के बाढ़ प्रभावित दम्‍मोट पंचायत के लोगों के लिए लगभग छह टन राहत सामग्री हैलीकॉप्‍टरों से पहुंचाई।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

6 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

8 घंटे ago