प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द ही बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। देश के कई राज्य बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं। पंजाब में वर्षा कम होने के साथ राज्य की नदियों में बाढ का प्रकोप कम हुआ है। अब भी 22 जिलों के एक हजार 9 सौ 48 गाँवों के तीन लाख 84 हजार लोग प्रभावित हैं।
हिमाचल प्रदेश में हुई मूसलाधार वर्षा से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार प्रदेश में चार राष्ट्रीय राजमार्ग, एक हजार 87 अन्य सड़कें, दो हजार आठ सौ 38 बिजली ट्रांसफार्मर और पांच सौ 9 पेयजल योजनाएं बाधित हैं। मौसम विभाग ने आज से प्रदेश में मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना जताई है।
जम्मू-कश्मीर में हाल की मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल ने कल रियासी जिले का दौरा किया। केंद्रीय दल ने समुदाय-आधारित आपदा तैयारियों को मज़बूत करने और महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे की बहाली को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को ईरान के…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका आतंकवाद के हर…
आईपीएल क्रिकेट के अंतिम लीग मैच में डेल्ही कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एनटीए ने 28 मई को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की…
पेट्रोल की कीमतों में आज दो रुपये 61 पैसे और डीजल में दो रुपये 71…