बिज़नेस

टेलीमैटिक्स विकास केंद्र-सी-डॉट ने अमरावती क्वांटम वैली पहल में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

टेलीमैटिक्स विकास केंद्र-सी-डॉट ने आंध्र प्रदेश में क्वांटम अनुसंधान और नवाचार के वैश्विक केंद्र स्‍थापित करने के अमरावती क्वांटम वैली (एक्यूवी) पहल में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। सी-डॉट, भारत सरकार के दूरसंचार विभाग का प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र है। यह देश की रणनीतिक और सामाजिक-आर्थिक आवश्यकताएं पूरी करने के लिए स्वदेशी दूरसंचार समाधान और उपकरण के डिजाइन, विकास और अत्याधुनिक संचार तकनीक विकसित करने में लगा है। सी-डॉट क्वांटम सिक्‍युरिटी साल्‍युशंस विकसित करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है जिसे सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों, सरकार के अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशालाओं, वास्तविक नेटवर्क के लाइव ट्रैफ़िक सहित कई स्थानों पर व्यापक तौर पर स्थापित किया गया है।

देश में क्वांटम भविष्य को आकार देने में आंध्र प्रदेश सरकार ने अमरावती क्वांटम वैली (एक्‍यूवी) स्थापना की पहल की है। राज्‍य के अमरावती में स्थित इस परियोजना में राज्य-स्तरीय भागीदारी, अवसरंचना विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं। अमरावती क्वांटम वैली का उद्देश्य हार्डवेयर बनाना, सॉफ्टवेयर विकसित करना, प्रतिभा संवर्धन तथा अनुसंधान उत्कृष्टता को संयोजित करते हुए एकीकृत क्वांटम पारिस्थितिकी तंत्र निर्मित करना है।

आंध्र प्रदेश सरकार की साझेदारी से सी-डॉट आंध्र प्रदेश के अमरावती क्वांटम वैली में क्वांटम कम्‍युनिकेशन एवं सिक्‍युरिटी सॉल्‍युशंस के साथ ही गोपनीयता संवर्धन प्रौद्योगिकियों (पीईटी) जैसे संबद्ध क्षेत्रों में एक उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्‍सलेंस) भी स्थापित करेगा। एक्यूवी स्थित इस केंद्र में सी-डॉट क्वांटम संचार समाधान विकसित करेगा।

क्वांटम कम्‍युनिकेशन में सी-डॉट की विशेषज्ञता भारत में इस क्षेत्र की उभरती कंपनियों को आवश्यक संसाधन और कौशल विकास में मदद करेगी। यह राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के सिक्‍युरिटी साल्‍युशंस से जुड़े क्षेत्रों में अनुसंधान और परीक्षण में मदद करेगा, साथ ही इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल निजी डेटा संरक्षण-डीपीडीपी ढांचे का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्राइवेसी-एनहांसिंग टेक्नोलॉजीज विकसित करने में भी सहयोग देगा। सी-डॉट क्वांटम कम्‍युनिकेशन सिस्टम प्रणालियों के लिए किफायती उप-घटक विकसित पर भी ध्यान केंद्रित करेगा और क्वांटम सिक्‍युरिटी के लिए एकीकृत परीक्षण-स्थल तैयार करेगा। इससे अमरावती क्‍वांटम वैली पहल के तहत क्वांटम-सेफ पारिस्थितिकी तंत्र स्‍थापित होगा और देशभर में डिजिटल गोपनीयता और डेटा सुरक्षा बढ़़ेगी।

विशाखापट्टनम में 30वें सीआईआई भागीदारी शिखर सम्मेलन में आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिकी और संचार और मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया।

Editor

Recent Posts

आज विश्व पर्यटन दिवस है

आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का विषय है– “पर्यटन को…

3 घंटे ago

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, खराब मौसम के बीच चार धाम यात्रा स्थगित

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण आज चार धाम यात्रा स्थगित रहेगी। मौसम…

3 घंटे ago

भारत वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मुकाबला आज दोपहर तिरुवनंतपुरम में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच आज…

3 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्‍य जन-जीवन अस्त-व्यस्त

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्‍य…

3 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूएन महासभा को किया संबोधित, मौजूदा वैश्विक संघर्ष और सीमा-पार आतंकवाद पर रहा फोकस

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि मौजूदा संघर्षों के बीच सभी पक्ष…

4 घंटे ago

रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्‍यता के दावे का पुरजोर समर्थन किया

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी…

4 घंटे ago