भारत

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। पंजाब में नशीले पदार्थों से जुड़े आरोपों और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई है। मंत्रालय ने इस संबंध में राज्य सरकार को तीन अलग-अलग पत्र लिखे हैं।

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से मानसा जिले में नशा–विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की एक केमिस्ट द्वारा हाल ही में की गई हत्या के मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा, सीमावर्ती जिले गुरदासपुर के एक गांव में कथित तौर पर नशीले पदार्थों की बिक्री का विरोध करने वाले तीन लोगों पर हुए हमलों और संगरूर जिले में नशे की लत से जूझ रहे एक युवक के पिता द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं पर भी रिपोर्ट मांगी गई है। मंत्रालय ने पंजाब सरकार से कानून–व्यवस्था पर इन घटनाओं के गंभीर असर पड़ने पर भी जवाब मांगा हैI साथ ही, गृह मंत्रालय ने ‘नारकोटिक्स कंट्रोल विजन डॉक्यूमेंट 2026-2029′ पर पंजाब सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का अपडेट भी मांगा है।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

9 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

9 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

9 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

9 घंटे ago