मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने की अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया है। मालदीव ने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच मित्रता और मजबूत होगी। मालदीव की विदेश मंत्री इरुथिशम आदम ने इस फैसले के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और भारत सरकार का धन्यवाद किया। भारत ने कल मालदीव सरकार के अनुरोध पर 3,000 करोड़ रुपये की मुद्रा अदला-बदली सुविधा की अवधि बढ़ाने को मंजूरी दी। यह फैसला भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और मालदीव के साथ संबंध मजबूत करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। यह सुविधा अक्टूबर 2024 में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा के दौरान हुए समझौते के तहत दी गई है। इस साल 23 अप्रैल को मालदीव सरकार को 3,000 करोड़ रुपये की मुद्रा अदला-बदली सुविधा के तहत पहली किस्त जारी की गई थी। इस व्यवस्था से मालदीव को जरूरत के समय भारतीय रुपये मिल सकेंगे, जिससे देश में नकदी की उपलब्धता और वित्तीय स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलेगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…