केंद्र ने पेट्रोल निर्यात पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क वापस लिया; डीजल और विमान ईंधन पर शुल्क बढ़ाया
केंद्र सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाला अतिरिक्त शुल्क हटा दिया है। वहीं, डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर शुल्क बढ़ा दिया गया है। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, अब पेट्रोल के निर्यात पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। पहले यह शुल्क दो रुपये 50 पैसे प्रति लीटर था। डीजल पर निर्यात शुल्क आठ रुपये 50 पैसे से बढ़ाकर 11 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर कर दिया गया है।
विमानन टरबाइन ईंधन-एटीएफ की कीमतों में 1 रुपये 37 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में भी 10 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर की वृद्धि हुई है। इस वृद्धि के बाद 19 किलोग्राम वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2 हजार 820 रुपये हो गई है।





