बिज़नेस

केंद्र ने आज भारत ब्रांड चना दाल की बिक्री का दूसरा चरण आरंभ किया

केन्‍द्र ने आज भारत ब्रैंड चना दाल की बिक्री का दूसरा चरण आरंभ किया। भारतीय राष्‍ट्रीय सहकारी उपभोक्‍ता परिसंघ लिमिटेड- एनसीसीएफ और भारतीय राष्‍ट्रीय कृषि सहकारी विपणन परिसंघ – नेफेड के माध्‍यम से यह बिक्री की जा रही है। उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि भारत चना दाल केन्‍द्रीय भण्‍डार, मोबाइल वैन, नेफेड और ई-कॉमर्स माध्‍यम से 70 रूपये प्रतिकिलो की दर से उपलब्‍ध कराएगा। इसके अलावा चना 58 रूपये प्रतिकिलो, भारत मूंग दाल 107 रूपये प्रतिकिलो और मसूर दाल नवासी रूपये प्रतिकिलो मिलेगी। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार ने मूल्‍य स्थिरता कोष में दस हजार करोड रूपये आवंटित किये हैं। इस राशि का उपयोग मंहगाई पर नियंत्रण के लिए किया जा रहा है।

आज माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा प्राइस स्‍टेबलाइजेशन फंड में एक खरीद के रखा था वो आज हम इस त्‍योहार के समय में बाजार में बेच रहे पल्सिस का इस बार भी एमएसपी भी बढा दिया है। इसका ज्‍यादा प्रोडक्‍शन हो। बीज ड्रिस्टिब्यूशन के साथ ही साथ नेफेड और एनसीसीएफ इसका एक एग्रीमेंट भी कर रहा है। जो भी इसमें उगाते हैं उसका पूरा खरीदने का वायदा भी कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

1 घंटा ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

1 घंटा ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

1 घंटा ago

तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की

महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…

1 घंटा ago

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…

2 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ईरान के साथ युद्ध अगले 2 से 3 सप्ताह के भीतर समाप्त कर दिया जाएगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध अगले 2…

2 घंटे ago