अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश में राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के इस्तीफे की मांग और तेज हुई

बांग्लादेश में राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के इस्तीफे की मांग और तेज हो गई है। अपदस्‍थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्‍तीफे पर उनकी टिप्‍पणी को लेकर कल बडी संख्‍या में प्रदर्शनकारियों ने राष्‍ट्रपति के सरकारी निवास बंग भवन में प्रवेश करने का प्रयास किया।

कल रात लगभग साढे आठ बजे, कई सौ प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास, बंगभवन के सामने सुरक्षा बाधाओं को तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने प्रदर्शनकारियों के समूह को प्रवेश करने से रोकने की कोशिश की। इसी दौरान झड़प के बीच दो पत्रकारों सहित पांच लोग घायल हो गए।

हाल ही में एक साक्षात्कार में, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने उल्लेख किया कि शेख हसीना ने प्रधान मंत्री के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उसकी पुष्टि करने के लिए उनके पास कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है, जिसमें कोई त्याग पत्र भी शामिल है। इसके जवाब में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के कानूनी सलाहकार आसिफ नजरूल ने इस मुद्दे को उठाया और सोमवार को कहा कि राष्ट्रपति ने आत्म-विरोधाभासी बयान दिया है।

Editor

Recent Posts

भारत सरकार ने ‘विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर उच्च स्तरीय समिति’ का गठन किया

भारत सरकार ने भारत के बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा करने और इसे वैश्विक स्तर पर…

30 सेकंड ago

एबीपी के तहत तमिलनाडु में भारतनेट नेटवर्क के उपयोग के लिए, डिजिटल भारत निधि, DoT, तमिलनाडु सरकार एवं तमिलनाडु फाइबरनेट कॉर्पोरेशन के बीच समझौता हुए

तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल अवसंरचना को मजबूती प्रदान करने और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को…

2 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) के…

6 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अमरीका के अटलांटा में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज अटलांटा में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की…

7 घंटे ago

इजराइल में चुनाव परिणामों में किसी भी दल को स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं

इस्राएल में चुनाव परिणामों में किसी भी दल को स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं मिला है। नए…

7 घंटे ago