चुनाव

कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि 26 अप्रैल को होने वाले 14 निर्वाचन क्षेत्रों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किए जाएंगे

कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मीना ने कहा कि 26 अप्रैल को होने वाले 14 निर्वाचन क्षेत्रों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किए जाएंगे। आज बेंगलुरु में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि 30 हजार 602 मतदान केंद्रों में से 19 हजार 701 केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी और 1 हजार 370 बूथ सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे। बेंगलुरु ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र के सभी 2 हजार 829 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी। राज्य के 50 हजार पुलिसकर्मियों के अतिरिक्त, अर्धसैनिक बलों की सात कंपनियां और केंद्रीय बलों की 65 कंपनियां भी चुनाव के दिन सुरक्षा व्‍यवस्‍था में शामिल रहेंगी।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

2 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

2 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

2 घंटे ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

2 घंटे ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

2 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

2 घंटे ago