बिजली कंपनी सीईएससी लि. ने पूर्वा ग्रीन पावर में 205 करोड़ रुपये में 63.91 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। सीईएससी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि अधिग्रहण के बाद पूर्वा ग्रीन पावर प्राइवेट लिमिटेड (पूर्वा) इसकी प्रत्यक्ष अनुषंगी कंपनी बन जाएगी।
कंपनी ने कहा, ‘‘सीईएससी ने क्रिसेन्ट पावर लि. की पूर्ण अनुषंगी पूर्वा ग्रीन पावर प्राइवेट लि. में 63.91 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। इस अधिग्रहण के साथ पूर्वा कंपनी की प्रत्यक्ष अनुषंगी कंपनी बन गई है। यह सौदा 205 करोड़ रुपये का है। सीईएससी बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण के क्षेत्र में है।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी…
ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…
पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…
रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…