भारत

पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता में बदलाव, BS-VI वाहनों के लिए रिन्यूअल की अवधि को छह महीने के लिए बढ़ी

सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए प्रदूषण नियंत्रण यानी पीयूसी प्रमाणपत्र की वैधता अवधि में संशोधन किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में बदलाव किया है। राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार पीयूसी प्रमाणपत्र की वैधता वाहन के उत्सर्जन मानकों, श्रेणी और उम्र पर निर्भर करेगी। संशोधित नियमों के अंतर्गत, बीएस-वन, बीएस-टू और बीएस-थ्री उत्सर्जन मानकों का पालन करने वाले वाहनों के पीयूसी प्रमाणपत्र की वैधता तीन महीने होगी, जबकि बीएस-फोर मानकों वाले वाहनों के लिए यह अवधि छह महीने होगी।

बीएस-सिक्‍स मानकों का पालन करने वाले गैर-परिवहन वाहनों के लिए, छह वर्ष तक पुराने वाहनों का पीयूसी प्रमाणपत्र तीन वर्ष के लिए वैध होगा। छह से दस वर्ष तक पुराने वाहनों के लिए इसकी वैधता एक वर्ष होगी, जबकि दस वर्ष से अधिक पुराने वाहनों के लिए यह अवधि छह महीने होगी।

वहीं, बीएस-सिक्‍स मानकों वाले परिवहन वाहनों के लिए छह वर्ष तक पुराने वाहनों के पीयूसी प्रमाणपत्र की वैधता दो वर्ष होगी। छह से दस वर्ष तक पुराने वाहनों के लिए यह एक वर्ष तथा दस वर्ष से अधिक पुराने वाहनों के लिए छह महीने होगी।

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यदि प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त होने से दस दिन के अंदर उसका नवीनीकरण कराया जाता है, तो नया प्रमाणपत्र उसकी पुरानी वैधता समाप्त होने की तारीख से प्रभावी होगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के पुराना किला में प्रथम शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 नवंबर, 2026 को सायं लगभग 5:30 बजे नई दिल्ली के पुराना…

22 मिनट ago

भारत और मलेशिया के बीच छठा संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमौ शक्ति आज मलेशिया के इपोह में शुरू हुआ

भारत और मलेशिया के बीच छठा संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमौ शक्ति आज मलेशिया के इपोह…

24 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फिक्की की वार्षिक आम बैठक एवं वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग…

2 घंटे ago

भारतीय वायु सेना एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए

भारतीय वायु सेना एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (सीएसयू), नई दिल्ली के बीच अग्निवीरवायु कर्मियों को…

3 घंटे ago

CSIR ने स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को व्यावसायीकरण में तेजी लाने और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों को सौंपा

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण…

3 घंटे ago