भारत

अक्षय तृतीया के अवसर पर आज उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत

अक्षय तृतीया के अवसर पर आज उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत होगी। इस अवसर पर उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे।

मुकबा गांव में छह माह के शीतकालीन प्रवास के बाद कल मां गंगा की पालकी को गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया गया। पालकी बीती रात भैरवघाटी स्थित भैरव मंदिर में विश्राम के लिए रुकी। मां गंगा की उत्‍सव डोली आज सुबह भैरव घाटी के भैरव मंदिर से गंगोत्री के लिए रवाना हुई। गंगोत्री धाम के कपाट परंपरागत प्रार्थना और वैदिक मंत्रोच्‍चार के साथ आज सुबह साढे दस बजे खोले जाएंगे। मां यमुना की डोली खरसाली से रवाना हो चुकी है। परंपरागत रीतिरिवाज के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार और बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार को खुलेंगे। उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार ने सुरक्षित और निर्बाध चार धाम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

चार धाम यात्रा प्रारम्‍भ हो रही है। चार धाम यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी विभाग जो भी यात्रा में अपना योगदान देते हैं। सभी अपनी-अपनी अच्‍छी-अच्‍छी तैयारियां की हैं। पिछले सालों के जो अनुभव हैं उस आधार पर यह यात्रा और अच्‍छी हो, सुरक्षित हो, सबके लिए सुगम हो। सभी व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं और सभी देशवासियों जो भी यात्रा में जिन्‍होंने भी अपना कार्यक्रम प्रस्‍तावित किया है। हमारा प्रयास रहेगा की उनकी यात्रा अच्‍छी हो।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

4 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

4 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

5 घंटे ago

कतर और यूक्रेन ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…

5 घंटे ago