भारतीय रेलवे प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान बनाए जाने वाले तीनों रथों का एक-एक पहिया प्राप्त करेगा और उन्हें पुरी रेलवे स्टेशन के कॉनकोर्स के मध्य में स्थापित किया जाएगा। इस स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास किया जा रहा है। रथ बनाने वाले प्रमुख वास्तुकारों में से एक मनोजय रथ ने बताया, ‘‘हर साल रथयात्रा समाप्त होने के बाद तो तीन रथों को विखंडित कर उनकी लकड़ी का उपयोग मंदिर की रसोई में ‘कोठा भोग’ (देवताओं के लिए व्यंजन) पकाने के लिए किया जाता है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘लेकिन भारतीय रेलवे हमारे डिजाइन के अनुसार इस साल जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में होने वाली आगामी रथ यात्रा के बाद तीनों रथों में से प्रत्येक से एक पहिया खरीदेगा और इन्हें विश्वस्तरीय बनने जा रहे पुरी रेलवे स्टेशन में स्थापित करेगा।
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…
सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…