मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर. के. जेनामणि ने कहा कि ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं।
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश से जनजीवन पर बुरी तरह असर हुआ है। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा के बीच आठ जिलों कांगड़ा, चंबा, उना, मंडी, कुल्लू, सोलन, बिलासपुर और हमीरपुर में आज सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। उधर, चंबा जिला में पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान आज तीन श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा खराब परिस्तिथि को देखते हुए यात्रा पर रोक लगा दी गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार प्रदेश भर में भूस्खलन से तीन राष्ट्रीय उच्च मार्ग व 625 संपर्क सड़कें यातायात के लिए अवरूद्व हैं। कुल्लू जिला में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 अवरूद्व है, जबकि मंडी जिला में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग -3 और मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग -154 शामिल हैं।
दिल्ली में जो है रूक-रूक के बारिश होता है, लाइट रेन और वैरी लाइट रेन ये बना रहेगा। मॉनसून काफी एक्टिव है, उत्तर-पश्चिम भारत में इसलिए हम लोग रेड कलर का वॉर्निंग हिमालय क्षेत्र में दिया है। मेनली हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर और अगर पूर्व भारत का बात करें तो मेनली जो है कम दबाव का क्षेत्र बनने का है नेक्स्ट 48 आवर्स में। और ओडिशा में हेवी रेनफॉल का वॉर्निंग इशू किया गया है।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…