खेल

शतरंज: दिव्या देशमुख फिडे महिला विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

दिव्या देशमुख फिडे महिला शतरंज विश्वकप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। जॉर्जिया में कल दिव्‍या ने भारत की ही कोनेरू हम्पी को टाईब्रेक में हराया। मैच के दूसरे टाईब्रेक में दिव्या डेढ के मुकाबले ढाई अंक से विजयी रहीं। फाइनल की दोनों बाजी ड्रॉ होने के बाद पहला टाईब्रेक भी ड्रॉ रहा था। लेकिन दूसरे टाईब्रेक के रैपिड मैच में काले मोहरों के साथ खेलते हुए, दिव्या ने बाजी मारी। 19 वर्षीय दिव्या की इस जीत के बाद वह भावुक नजर आईं।

इस जीत के साथ ही दिव्या ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं। इसके साथ ही हम्पी और दिव्या ने अगले वर्ष के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिव्या देशमुख और कोनेरू हम्पी को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्या देशमुख को 2025 फिडे महिला विश्व कप जीतने के साथ-साथ ग्रैंडमास्टर बनने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी उपलब्धि बहुत से लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी और शतरंज को युवाओं के बीच और अधिक लोकप्रिय बनाने में योगदान देगी।”

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

59 मिनट ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

1 घंटा ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

1 घंटा ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

1 घंटा ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

1 घंटा ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

1 घंटा ago