पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में विशेष चर्चा आज के सभी अखबारों के पहले पन्ने पर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान वीर अर्जुन में है – किसी दबाव में नहीं रोका गया ऑपरेशन सिंदूर। राजस्थान पत्रिका ने रक्षा मंत्री के शब्दों को दिया है – विपक्ष ने कभी नहीं पूछा कि हमने शत्रु के कितने विमान गिराए?
पहलगाम हमले के मास्टर माइंड सहित तीन आतंकियों के मारे जाने को भी समाचार पत्रों ने प्रमुखता दी है। जनसत्ता लिखता है – सेना के शीर्ष पैरा कमांडो के ऑपरेशन महादेव में पहलगाम हमले का मुख्य साजिशकर्ता सुलेमान उर्फ आसिफ मार गिराया गया।
बिहार में मतदाता सूची के प्रारूप पर रोक लगाने से सर्वोच्च न्यायालय के इंकार को अमर उजाला ने सुर्खी बनाया है। न्यायालय ने आयोग से कहा – मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र को स्वीकार करना जारी रखे।
पांच साल में 50 प्रतिशत बढेगा कृषि निर्यात, दैनिक जागरण ने वाणिज्य मंत्रालय के एक अनुमान के हवाले से लिखा है – ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते से वर्ष 2030 तक डेढ़ अरब डॉलर हो जाएगा भारत का कृषि निर्यात
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा…
नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…
विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…
राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…
सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…