भारत

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री की दिल्ली में हुई बैठक

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ आज दिल्ली स्थित कृषि भवन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की बैठक हुई। इस दौरान ग्रामीण विकास के विविध विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना] प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)] महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना सहित अन्य विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर गरीब को आवास एवं सड़कों के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य के जनहितैषी कार्यों को केंद्र व राज्य सरकार मिलकर पूरा करेगी। केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि राज्य के सभी गरीबों के मकान अवश्य बनाए जाएंगे] कोई भी गरीब भाई-बहन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास से वंचित नहीं रहेंगे। केंद्र सरकार जनहितकारी योजनाओं के अंतर्गत राज्य शासन को पहले से पर्याप्त धनराशि दे रही है] वर्तमान राज्य सरकार इस संबंध में गंभीरता से काम करते हुए धनराशि का सदुपयोग करेगी।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ के दूरदराज के अंचल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कें बनाने के लिए भी केंद्र सरकार तत्परता से काम कर रही है। राज्य सरकार के साथ मिलकर ग्रामीण सड़कों के प्रस्तावों पर तेजी से काम करने हेतु केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है।

बैठक में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेष कुमार सिंह सहित केंद्र व राज्य के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

2 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

2 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

3 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

3 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

3 घंटे ago