भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना आज सेवानिवृत्त होंगे। इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त हो जायेगा। न्यायमूर्ति खन्ना ने औपचारिक रूप से सर्वोच्च न्यायालय के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई के नाम की अपने उत्तराधिकारी के रूप में सिफारिश की है। यह अनुशंसा केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय को की गई थी और राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद न्यायमूर्ति गवई भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे।
insamachar
आज की ताजा खबर