भारत

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान के सदस्यों का स्वागत किया, जिन्होंने 17 सितंबर को माउंट अबी गामिन (7,355 मीटर) और 21 सितंबर 2026 को माउंट कामेट (7,756 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की थी। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित माउंट कामेट, माउंट कंचनजंगा और माउंट नंदा देवी के बाद भारत की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है।

लेफ्टिनेंट कर्नल चिराग चटर्जी के नेतृत्व में 35 सदस्यीय इस अभियान दल में भारतीय सेना के 25 और अर्जेंटीना सेना के 10 जवान शामिल थे, जिसे 21 अगस्त 2026 को मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली से रवाना (फ्लैग ऑफ) किया गया था। हिमालय की बेहद कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए, पर्वतारोहियों ने अत्यधिक ठंड, तेज हवाओं, बर्फ के इलाकों, खड़ी चट्टानों, गहरी दरारों (क्रेवासेज) और ऊंचाई वाले इलाकों की अन्य चुनौतियों का सामना करते हुए दोनों चोटियों पर विजय प्राप्त की। यह उपलब्धि उनकी शारीरिक क्षमता, तकनीकी दक्षता, मानसिक दृढ़ता और बेहतरीन आपसी तालमेल को दर्शाती है।

यह अभियान दोनों सेनाओं के बीच तीसरा संयुक्त पर्वतारोहण अभियान है, इससे पहले जनवरी 2025 में अर्जेंटीना के मेंडोज़ा में माउंट एकोनकागुआ (6,962 मीटर) और अगस्त 2025 में लद्दाख की सुरू घाटी में माउंट कुन (7,077 मीटर) पर दो अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं।

लगातार हुए इन अभियानों ने भारतीय और अर्जेंटीना की सेनाओं के बीच पेशेवर सहयोग, आपसी तालमेल (इंटोपरएबिलिटी), सौहार्द और आपसी विश्वास को और मजबूत किया है, साथ ही उन्हें अत्यधिक ऊंचाई वाले दुर्गम वातावरण में एक साथ मिलकर काम करने का बहुमूल्य अनुभव भी प्रदान किया है।

Editor

Recent Posts

डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले उन्नत पैराशूट का पहला लाइव जंप परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन – डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले ड्रॉप ज़ोन में से…

3 घंटे ago

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की निंदा की

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की…

4 घंटे ago

वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा

बेल्जियम में जन्मे वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो वेधशाला में योगदान और खगोलीय स्रोतों…

4 घंटे ago

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 25 वर्षों के निरंतर, अखंड नेतृत्व पर बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सरकार के मुखिया के रूप में…

5 घंटे ago

डीआरडीओ ने उच्च ऊंचाई वाले प्लेटफॉर्म का सफल उड़ान परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेशी रूप से विकसित उच्च ऊंचाई वाले प्लेटफॉर्म…

5 घंटे ago