भारत

डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले उन्नत पैराशूट का पहला लाइव जंप परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन – डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले ड्रॉप ज़ोन में से एक, पूर्वी लद्दाख स्थित न्योमा (मुध) ड्रॉप ज़ोन में एडवांस्ड हाई-एल्टीट्यूड पैराशूट का पहला लाइव जंप परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है।

इस परीक्षण के दौरान पैराट्रूपर ने समुद्र तल से 16,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई, पैराशूट 15,500 फीट की ऊंचाई पर खुला और लगभग 13,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा मुध ड्रॉप ज़ोन पर सुरक्षित लैंडिंग हुई।

इस छलांग ने अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एडवांस्ड हाई-एल्टीट्यूड पैराशूट की प्रभावशीलता और सामरिक उपयोगिता सिद्ध की।

आगरा स्थित एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट द्वारा डिजाइन और विकसित एडवांस्ड हाई-एल्टीट्यूड पैराशूट बड़ी संख्या में पैराट्रूपर्स ड्रॉप के लिए स्टैटिक लाइन पैराशूट सिस्टम है। इस तकनीक में पैराशूट विमान से जुड़ी एक स्थिर रस्सी – स्टैटिक लाइन – के माध्यम से स्वचालित रूप से तुरंत खुल जाता है। यह प्रणाली मुख्य रूप से सैन्य अभियानों और पैराट्रूपर्स द्वारा सामूहिक युद्धक छलांगों के लिए उपयोग की जाती है।

इस प्रणाली का निर्माण कानपुर की ऑर्डनेंस पैराशूट फैक्ट्री ने किया है। रक्षा उत्पादन विभाग के गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय द्वारा इसका निरीक्षण तथा सैन्य विमानन योग्यता एवं प्रमाणन केंद्र, क्षेत्रीय सैन्य उड़न योग्यता केंद्र कानपुर द्वारा प्रमाणन किया गया है।

एडवांस्ड हाई-एल्टीट्यूड पैराशूट विभिन्न तैनाती विकल्प प्रदान करता है। इसकी परिचालन ऊंचाई सीमा 18000 फीट तक विस्तृत है और इसकी उतरने की दर सबसे सुरक्षित है, जो विशेष रूप से भारतीय रक्षा बलों की अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों की सामरिक आवश्यकताओं के लिए उपयुक्त है। इतनी अधिक ऊंचाई पर स्थिर लाइन पैराशूट से कूदना जटिल और स्वाभाविक रूप से जोखिम भरा होता है, क्योंकि खुलने पर बहुत तेज झटका लगता है और उतरने की दर भी बहुत अधिक होती है।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी पैराशूट प्रणाली एएचएपी के प्रथम लाइव जंप के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ, रक्षा बलों, रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम और उद्योग जगत को बधाई देते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और बड़ा कदम बताया।

रक्षा सचिव और रक्षा अनुसंधान एवं विकास सचिव एवं डीआरडीओ के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सिंह ने भी इस प्रणाली के डिजाइन और विकास से जुड़े सदस्यों को बधाई दी।

Editor

Recent Posts

भारत, अमरीका और 8 अन्य देशों ने AI आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा पर साझा प्रयासों के लिए एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए

भारत, अमरीका और 8 अन्य देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा पर साझा…

4 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय में आइकॉनिक टॉवर का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ओडिशा के कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय में आइकॉनिक…

4 घंटे ago

भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (IMNEX-26) का 8वां संस्करण विशाखापट्टनम में संपन्न हुआ

भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (आईएमएनईएक्स-26) का 8वां संस्करण अपने बंदरगाह और समुद्री चरणों के सफल समापन…

4 घंटे ago

गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के गैर-हिमाच्छादित वाले क्षेत्रों में जनगणना 2027 के दूसरे चरण के लिए स्व-गणना शुरू

जनगणना 2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना (PE) के लिए स्व-गणना (SE) की प्रक्रिया…

4 घंटे ago

भारतीय तटरक्षक बल ने राष्ट्रीय तटीय सुरक्षा सम्मेलन ‘सागर सुरक्षा 2026’ की शुरुआत की

भारतीय तटरक्षक बल ने गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन प्रभाग के सहयोग से आज कोलकाता…

5 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार…

5 घंटे ago