भारत

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने सशस्त्र बलों में क्वांटम प्रौद्योगिकी के समावेशन से संबंधित पॉलिसी फ्रेमवर्क जारी किया

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने 22 जनवरी, 2026 को सशस्त्र बलों में क्वांटम प्रौद्योगिकी के समावेशन से संबंधित पॉलिसी फ्रेमवर्क जारी किया। यह एक व्यापक नीतिगत दस्तावेज है, जिसमें सशस्त्र बलों में क्वांटम प्रौद्योगिकियों के कार्यान्वयन हेतु नीति और रोडमैप निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य क्वांटम प्रौद्योगिकी के चार प्रमुख स्तंभों क्वांटम संचार, क्वांटम कंप्यूटिंग, क्वांटम सेंसिंग एंड मेट्रोलॉजी और क्वांटम सामग्री एवं उपकरण को तीनों सेनाओं में एकीकृत करना है। इस पहल का उद्देश्य तीनों सेनाओं को भविष्य के युद्धक्षेत्र की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाना और तेजी से परिवर्तित हो रहे वैश्विक परिदृश्य में तकनीकी वर्चस्व प्राप्त करना है।

इस विजन डॉक्यूमेंट में क्वांटम प्रौद्योगिकियों के एकीकरण हेतु आवश्यक तालमेल स्थापित करने, राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के साथ सुदृढ़ संरेखण सुनिश्चित करने का स्पष्ट मार्ग परिभाषित किया गया है, जिसमें रक्षा बल एक अभिन्न घटक हैं। दस्तावेज में रक्षा बलों के भीतर इस विशिष्ट क्षेत्र के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एक सांकेतिक रोडमैप और नीतिगत ढांचा भी निर्धारित किया गया है। यह विजन डॉक्यूमेंट तीनों सेनाओं के समन्वित प्रयासों के माध्यम से सशस्त्र बलों में अत्याधुनिक क्वांटम प्रौद्योगिकियों के समावेशन की ठोस आधारशिला प्रदान करेगा।

यह विजन डॉक्यूमेंट रक्षा परिप्रेक्ष्य से इन विशिष्ट प्रौद्योगिकियों को आत्मसात करने की बढ़ती आवश्यकता पर बल देता है। यह असैन्य-सैन्य समेकन के माध्यम से हासिल किए जाने वाले मील के पत्थरों एवं लक्ष्यों को रेखांकित करता है, जिसमें विभिन्न सरकारी क्षेत्रों के सदस्यों से सहयोग प्राप्त समर्पित शासी निकाय शामिल हैं। यह रूपरेखा भविष्य के युद्धक्षेत्र में तकनीकी श्रेष्ठता सुनिश्चित करने हेतु इन प्रौद्योगिकियों के प्रभावी आत्मसात में संयुक्तता और एकीकरण की अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता को भी स्पष्ट रूप से उजागर करती है।

इस अवसर पर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

CCRAS-CARI और दिल्ली विश्वविद्यालय ने डीयू के नॉर्थ कैंपस में औषधीय पौधों की विविधता का दस्तावेजीकरण करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) - केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई), नई दिल्ली और…

2 घंटे ago

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार) पोर्टल का शुभारंभ किया

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार)…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी इस महीने की 16 से 18 तारीख तक फिलीपींस की राजधानी मनीला का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस महीने की 16 से 18 तारीख तक फिलीपींस की राजधानी मनीला…

3 घंटे ago

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की तीन महत्वपूर्ण डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की…

3 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों के एक समूह के साथ संवाद किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों…

4 घंटे ago

TDB-DST ने सॉवरेन स्पेस-आधारित AI-ALINT तारामंडल विकसित करने के लिए 64.05 करोड़ रुपये की आरडीआई सहायता के लिए एस्ट्रोम के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत की स्वदेशी अंतरिक्ष-आधारित खुफिया और उन्नत उपग्रह प्रौद्योगिकी क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा…

4 घंटे ago