भारत

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोपीय संघ के राजदूतों से मौजूदा वैश्विक स्थिति पर चर्चा की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत-यूरोपीय संघ के मजबूत संबंध सुगम आपूर्ति श्रृंखलाओं में सहयोग के माध्यम से विश्व अर्थव्यवस्था को जोखिम मुक्त करेंगे और मजबूत व्यापार, आवागमन और सुरक्षा साझेदारी के माध्यम से वैश्विक व्यवस्था को स्थिर करेंगे।

नई दिल्ली में यूरोपीय संघ के राजदूतों से बातचीत में डॉ. जयशंकर ने उनसे अस्थिरता और अनिश्चितता की मौजूदा वैश्विक स्थिति पर चर्चा की।

सोशल मीडिया पोस्ट में, डॉ. जयशंकर ने कहा कि मजबूत भारत-यूरोपीय संघ संबंध मानव संसाधन विकास, समुद्री डकैती विरोधी अभियान और विकास परियोजनाओं जैसी मानवीय सहायता और आपदा राहत प्रदान करके अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आश्वस्त करेंगे।

विदेश मंत्री ने कहा कि वे गणतंत्र दिवस समारोह के लिए यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष अंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन की भारत यात्रा का बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

49 मिनट ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

2 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

2 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

3 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

3 घंटे ago