भारत

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए हैं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सशक्त रक्षा संबंधों को और भी सुदृढ़ करना है, जिनमें पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण रूप से काफी तेजी आई है।

जनरल अनिल चौहान का इस यात्रा के दौरान फ्रांस के वरिष्ठ सैन्य एवं नागरिक नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करने का कार्यक्रम है, जिसमें उनके समकक्ष फ्रांसीसी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीईएमए), जनरल थियरी बर्कहार्ड, निदेशक आईएचईडीएन (नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हायर डिफेंस स्टडीज) और आयुध महानिदेशक शामिल हैं।

जनरल अनिल चौहान फ्रांसीसी अंतरिक्ष कमान तथा लैंड फोर्सज कमांड का दौरा करेंगे। इसके अलावा वे इकोल मिलिटेयर (मिलिट्री स्कूल) में सेना और संयुक्त स्टाफ कोर्स के सैन्य छात्र अधिकारियों को संबोधित करेंगे। अनिल चौहान का फ्रांस में सफ्रान ग्रुप, नेवल ग्रुप और डसॉल्ट एविएशन सहित कुछ अन्य प्रतिष्ठित रक्षा उद्योग इकाईयों का दौरा करने तथा बातचीत करने का कार्यक्रम है।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान प्रथम विश्व युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर भारतीय सैनिकों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए न्यू वे-चैपल मेमोरियल और विलर्स-गुइसेलेन में भारतीय स्मारक का दौरा करेंगे।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

10 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

11 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

11 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

12 घंटे ago