देश के पूर्वी क्षेत्रों में अगले पांच दिन तक भीषण गर्मी की स्थिति जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन के दौरान गांगेय पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में लू चलेगी और कल ओडिशा में भी भीषण गर्मी पडेगी। पूर्वी उत्तरप्रदेश और बिहार में भी अगले पांच दिन के दौरान कई स्थानों पर लू चलने के आसार है। साथ ही झारखंड में भी 25 अप्रैल को तेज गर्मी होगी। अगले 24 घंटे के दौरान देश के पश्चिमोत्तर हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं होगा। पूर्वोत्तर भारत में 24 अप्रैल तक आंधी-तूफान के साथ भारी वर्षा होने की आशंका है। असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
भारत इस शनिवार से नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की…
भारत और फ्रांस अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। दोनों देशों की कंपनियों ने…
भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने नई दिल्ली में “भारत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा फ्रांस के पेरिस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष…
जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की।…
भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) (संशोधन) नियमावली, 2026 के माध्यम…