चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए हैं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सशक्त रक्षा संबंधों को और भी सुदृढ़ करना है, जिनमें पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण रूप से काफी तेजी आई है।
जनरल अनिल चौहान का इस यात्रा के दौरान फ्रांस के वरिष्ठ सैन्य एवं नागरिक नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करने का कार्यक्रम है, जिसमें उनके समकक्ष फ्रांसीसी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीईएमए), जनरल थियरी बर्कहार्ड, निदेशक आईएचईडीएन (नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हायर डिफेंस स्टडीज) और आयुध महानिदेशक शामिल हैं।
जनरल अनिल चौहान फ्रांसीसी अंतरिक्ष कमान तथा लैंड फोर्सज कमांड का दौरा करेंगे। इसके अलावा वे इकोल मिलिटेयर (मिलिट्री स्कूल) में सेना और संयुक्त स्टाफ कोर्स के सैन्य छात्र अधिकारियों को संबोधित करेंगे। अनिल चौहान का फ्रांस में सफ्रान ग्रुप, नेवल ग्रुप और डसॉल्ट एविएशन सहित कुछ अन्य प्रतिष्ठित रक्षा उद्योग इकाईयों का दौरा करने तथा बातचीत करने का कार्यक्रम है।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान प्रथम विश्व युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर भारतीय सैनिकों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए न्यू वे-चैपल मेमोरियल और विलर्स-गुइसेलेन में भारतीय स्मारक का दौरा करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यमुना नदी के पुनरुद्धार से जुड़ी आठ हजार…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मैच आज न्यूजीलैंड…
केरलम के सभी जिलों में आज बारिश की चेतावनी दी गई है। केरलम के एर्नाकुलम,…
संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि प्राकृतिक जलवायु घटना ‘अल नीनो’ से दुनिया भर…
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सी.ए.क्यू.एम.) ने ग्रेडेड…
दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-एक यानी ग्रैप-1 लागू होने के बाद, दिल्ली मेट्रो रेल…