भारत

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान साइबर सुरक्षा अभ्यास-2024 में सम्मिलित हुए

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने 22 मई, 2024 को ‘साइबर सुरक्षा अभ्यास-2024’ में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने साइबर क्षेत्र में भारत की रक्षा क्षमताओं को विस्तार देने के महत्व को उजागर किया।

व्यापक स्तर पर साइबर सुरक्षा अभ्यास रक्षा साइबर एजेंसी द्वारा 20 से 24 मई, 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य साइबर सुरक्षा से जुड़े हुए सभी संगठनों की साइबर रक्षा क्षमता को और विस्तृत करना तथा सभी हितधारकों के बीच तालमेल को बढ़ावा देना है। यह पहल विभिन्न सैन्य एवं प्रमुख राष्ट्रीय रक्षा संगठनों के प्रतिभागियों के बीच सहयोग और एकीकरण को बढ़ाने पर केंद्रित है।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सभी हितधारकों के बीच संयुक्तता की महत्वपूर्ण आवश्यकता का उल्लेख किया। उन्होंने वर्तमान समय में उभर कर सामने आ रहे साइबर खतरों से निपटने के लिए एक सहयोगी वातावरण को बढ़ावा देने की पहल की सराहना की। जनरल अनिल चौहान ने इस अभ्यास के आयोजन में प्रतिभागियों तथा कर्मचारियों के समर्पण व प्रयासों की भी प्रशंसा की।

साइबर सुरक्षा अभ्यास-2024 का लक्ष्य साइबर रक्षा कौशल, तकनीक और क्षमताओं को बढ़ाकर प्रतिभागियों को सशक्त बनाना है; इसके लिए सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को साझा करना और एक एकीकृत एवं मजबूत साइबर रक्षा ढांचा बनाने की दिशा में मिलकर काम करना महत्वपूर्ण है। यह पहल साइबर रक्षा ढांचे की योजना और तैयारी में संयुक्त कौशल व तालमेल को बढ़ावा देगी। यह आयोजन तेजी से उभरते हुए और महत्वपूर्ण साइबर क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Editor

Recent Posts

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। पटना के गांधी…

46 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के आज एक वर्ष पूरे होने पर सशस्त्र बलों के साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प को सलाम किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के आज एक वर्ष पूरे होने पर सशस्त्र बलों…

1 घंटा ago

NISCPR ने विज्ञान प्रौद्योगिकी नवाचार नीति और कूटनीति को सुदृढ़ करने के लिए आरआईएस के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, नीति और कूटनीति के क्षेत्र में सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए,…

1 घंटा ago

TDB-DST ने स्वदेशी टाइप-IV सीएनजी सिलेंडरों के व्यावसायीकरण के लिए एनटीएफ एनर्जी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया

आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत स्वच्छ ऊर्जा परिवहन को बढ़ावा देने, कार्बन उत्सर्जन को कम करने…

1 घंटा ago

नीति आयोग ने ‘भारत में स्कूली शिक्षा प्रणाली: गुणवत्ता संवर्धन के लिए सामयिक विश्लेषण और नीतिगत रूपरेखा’ विषय पर रिपोर्ट जारी की

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निधि छिब्बर ने 6…

1 घंटा ago

दिल्ली राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 की मेजबानी करेगा

दिल्ली में राष्‍ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 27 जुलाई…

5 घंटे ago